February 7, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सरस आजीविका मेला 2023 में भव्यता है, पर प्रचार- प्रसार न होने के कारण भीड़ नहीं ?

1 min read

सरस आजीविका मेला 2023 सरकार के पैसे का दुरुपयोग कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी जितना भव्य कार्यक्रम था , अगर इसके प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाता तो इस मेले में चार चांद लग जाता ,किंतु ऐसा लगता है कार्यक्रम के नाम पर सरकारी पैसों का सरासर दुरुपयोग किया जा रहा है ,प्रचार प्रसार के नाम पर बड़े बैनर को विज्ञापन देखकर इति श्री कर दी, अच्छा होता कि मेला आयोजन शहर में होल्डिंग ,बैनर  व अन्य प्रचार माध्यम से इसका प्रचार प्रचार पर खर्च करते तो मेले की भव्यता देखने लायक होती

हालांकि आयोजकों द्वारा एक अच्छा प्रयास किया गया है किंतु प्रचार प्रसार की कमी के कारण मेले की भव्यता में कमी आई है  यदि विभाग यानी आयोजक प्रचार प्रसार पर ध्यान देते तो इस मेले से क्षेत्र के जनता लाभान्वित होती और मेले की भव्यता बनी रहती और इस मेले में शामिल होने वाले स्वयं सहायता समूह जो कि अपने उत्पाद लेकर मेले की भव्यता को बढ़ा रहे हैं उन्हें भी इस मेले का लाभ मिलता

खैर आने वाले दिनों में इस मेले की भव्यता बने और  मेले में शामिल स्टालों पर रौनक लौटे , ऐसे प्रयास आयोजक द्वारा होने चाहिए l  सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य और अच्छे थे ,किंतु भीड़ ना होने के कारण ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उतनी रौनक नहीं नजर आयी, इसके आयोजनों को प्रचार प्रसार के लिए प्रयास  करना चाहिए ताकि मेले की भव्यता बन सके

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News