February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा ऋषिकेश के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

1 min read

आज एक o1/10/2023 को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सांगठनिक जिला ऋषिकेश के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया l जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई l
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर हम सबको चलना चाहिए l अपने घर को साफ रखने के साथ-साथ अपने आसपास के सामाजिक प्रतिष्ठानों की भी साफ सफाई रखना हमारा कर्तव्य होना चाहिए l
इस अवसर पर ऋषिकेश सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि साफ सफाई कोई एक दिन का कार्य नहीं होना चाहिए बल्कि यह हमारी आदत में शुमार होना चाहिए और अपना घर एवं शहर को साफ रखना अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए l
इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, नितिन सक्सेना, शिव कुमार गौतम विशाल शाही आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News