तहसील धनोल्टी में अब तृतीय मंगलवार दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा
1 min read
सू.वि./टिहरी/दिनांक 29 सितम्बर, 2023
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के रोस्टर में आंशिक संशोधन करते हुए तहसील धनोल्टी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की निर्धारित तिथि में संशोधन किया गया है। तहसील धनोल्टी में अब तृतीय मंगलवार दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मंे तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।
पूर्व में तहसील धनोल्टी में तहसील दिवस की तिथि 03 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई थी, जिसे अब संशोधित कर दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित किया गया है। तहसीलों/उप तहसील दिवसों में आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भी तहसील दिवस आयोजित किये जाते हैं।
