धूमल थलवाल व प्रेम सेमवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
1 min read

मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट के देहांत के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष के कई दावेदार सामने आए आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा भी मंडल अध्यक्ष की जल्द घोषणा कर सकती है l
अगर मंडल अध्यक्ष को लेकर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं और नए कार्यकर्ताओं के बीच में घमासान नजर आ रहा हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदर के रूप मे धूमल थलवाल व प्रेम सेमवाल का नाम सामने आ रहा है यदि धूमन थलवाल की बात की जाए तो यह पूर्व में भी मंडल अध्यक्ष पद पर दावेदारी जता चुके हैं तथा भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ,जिला प्रवक्ता और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं क्योंकि पिछली बार भी यह दावेदार थे किंतु नहीं बन पाए, यही नहीं इस बार अधिकतर भाजपा के कार्यकर्ताओं की राय भी थलवाल के पक्ष में नजर आ रही है , वहीं दूसरी तरफ प्रेम सेमवाल जो कि भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा पूर्व में सभासद का चुनाव भी लड़ चुके हैं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता है जिनकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी भी पुख्ता मानी जा रही है कार्यकर्ताओं को समर्थन भी हासिल है ,इन दोनों के अलावा वर्तमान समय में पार्टी के महामंत्री भगवती प्रसाद काला भी उपरोक्त के दावेदार हैं
इन तीनों में से संगठन किस पर अपना भरोसा जताता है यह कहना मुश्किल है ,यह सुनिश्चित है कि वर्तमान समय में उपरोक्त दोनों धूमल थलवाल में प्रेम सेमवाल प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं
