February 4, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आईडीपीएल के मुद्दे को लेकर ,सासद, विधायक ,प्रदेश अध्यक्ष से मिले जिलाध्यक्ष ध्यक्ष रविंद्र राणा

1 min read

आज 26/9/2023 को भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला ऋषिकेश के सम्मानित जिलाध्यक्ष रविंद्र सिह राणा जी द्वारा  सांसद हरिद्वार डा रमेश पोखरियाल निशंक  व केबिनेट मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट  से औपचारिक भेंट वार्ता की जिसमें वार्ता के दौरान उन्होंने आईटीपीएल में चल रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया l

श्री राणा ने कहा कि आईडीपीएल कॉलोनी परिसर मे विद्यमान केन्द्रीय विद्यालय व इंटरमीडिएट कालेज की बिजली काटने पर स्थानीय विद्यार्थियो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे कि उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है l उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को प्राथमिकता से समस्या का समाधान निकालने हेतु निर्देशित कर दिया गया । जिसके आधार पर उक्त संस्थान अपने विद्युत संयोजन हेतु आवेदन करेंगे । श्री राणा ने आशा जताई कि सभी सम्मानित जनों से वार्ता के बाद जरूर कोई हल अवश्य निकलेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News