February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित किया गया

1 min read

ऋषिकेश. :आज 25/9/2023 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें मां भारती की सेवा में जीवन पर्याप्त समर्पित रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया l
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी उपस्थित रहे l पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्री अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के हर क्षेत्र में पंडित जी अव्वल रहे उनका जीवन बहुत ही साधारण एवं संघर्षशील रहा l एक बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित जी को एक सभा में जाना था और जब उन्होंने वहां जाने के लिए अपना कुर्ता निकाला तो देखा कि कुर्ता फटा था फिर उन्होंने कार्यालय से ही सुई धागा निकाला और स्वयं ही कुर्ता सिला और पहन लिया l इतने साधारण किन्तु सोच महान रखने वाले पंडित जी अंत्योदय के समर्थक थे l यानी की समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का भी कल्याण हो एसी उनकी सोच थी और आज माननीय नरेंद्र मोदी पंडित जी के अंत्योदय के स्वप्न को पूरा कर रहे हैं l उनके द्वारा जनता के लिए जन धन योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, शौचालय बनाना आदि योजनाएं लाकर के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के विषय में कार्य कर रहे हैंl इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की पंडित दीनदयाल जी हमारी भारतीय जनता पार्टी जो की एक विश्व व्यापी पार्टी है उसके नीव के पत्थर हैं आज उनकी मेहनत व बलिदान के कारण ही पार्टी इतनी मजबूत हुई है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह आपसी मतभेद भूल कर संगठित होकर कार्य करेंगे और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे और पंडित दीनदयाल जी के सपने को पूरा करेंगे l
इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा एवं राजेंद्र तड़ीयाल कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी एवं सहसंयोजक नीलम चमोली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, निर्मला उनियाल, राजेश जुगलान, राहुल अग्रवाल, नितिन सक्सेना ,सुमित पवार, पंकज शर्मा ,संजय व्यास, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News