युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन काला दिवस के रूप मे मनाया गया
1 min read

आज दिनांक 17 सितंबर को भारतीय युवा कांग्रेस देवप्रयाग जिला अध्यक्ष आशीष रणाकोटी के नेतृत्व में युवा के द्वारा ढालवाल में देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन काला दिवस के रूप में मनाया गया l
जिला अध्यक्ष आशीष रणाकोटी ने कहा की मोदी सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है वादा किया था की हर साल दो लाख बेरोजगारों युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी काला धन वापस आएगा और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आयेंगे पेट्रोल 45 रुपया लीटर मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर सस्ता होगा महंगाई कम होगी अनेको अनेक वादे युवाओं और देश की जनता से किए थे लेकिन आज 9 साल बीजेपी सरकार को केंद्र में बने हो गए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया मोदी जी ने कहा स्वरोजगार करो पकोड़े बेचो युवाओं पकोड़े तलने का काम सुरु किया तो बीजेपी सरकार ने अतिक्रमण के नाम पर उनकी दुकानें खोके तोड़ने का काम किया एक भी भर्ती परीक्षा का परिणाम बिना घोटाले का नही हुआ नौकरियों को बेचने का काम किया भर्ती परीक्षा घोटाले में संलिप्त बीजेपी नेता हाकिम सिंह रावत को गैंगस्टर एक्ट में जमानत पर छोड़ने का काम किया गया इस लिए युवा कांग्रेस देश भर में बेरोजगार काला दिवस के रूप में माना रही है ।
इस मौके पर युवा कांग्रेस देवप्रयाग जिला अध्यक्ष आशीष रणाकोटी ढालवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर खरोला पूरे प्रधान ढालवाल सरस्वती जोशी प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट आईटी कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी जिला प्रवक्ता अनिल रावत संयोजक एससी विभाग सचिन सेलवान सोशल मीडिया संयोजक शिवम भट्ट कुलदीप भंडारी शर्वेंद्र कंडियाल दुर्गेश उनियाल सुरेंद्र भंडारी बलदेव भंडारी पुरुषोत्तम भट्ट सुरेंद्र भंडारी दयाल भंडारी ऋतिक भट्ट नवीन भंडारी आदि लोग शामिल थे l
