March 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत तिमलियालगांव पूजा देवी को तीसरी जीवित संतान होने के फलस्वरूप कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 16 सितम्बर, 2023
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत तिमलियालगांव विकासखण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल की पूजा देवी को तीसरी जीवित संतान होने के फलस्वरूप कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
ग्रामवासियों से प्राप्त सूचनानुसार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, तिमलियालगांव द्वारा वर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत पूजा देवी के तीसरी संतान को जन्म दिये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकासखण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल को सुस्पष्ट जाँच आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान प्रधान पूजा देवी द्वारा दिनांक 17 जून, 2023 को लेहमन हॉस्पिटल विकास नगर देहरादून में तीसरी संतान को जन्म दिया गया है तथा उनकी तीन जीवित संताने है। वर्तमान प्रधान पूजा देवी ने पंचायतीराज अधिनियम 2016 के प्राविधानों की जानकारी न होने के कारण विलम्ब से अपने पत्र दिनांक 08.09.2023 के द्वारा तीसरी जीवित सतान को जन्म दिये जाने की जानकारी दी गई।
उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम-2016 की धारा 8 की उपधारा 1 (द) में स्पष्ट प्राविधान है कि प्रधान ग्राम पंचायत की दो से अधिक जीवित संतान है, तो वह प्रधान पद हेतु अनर्हत है। इस क्रम में जिलाधिकारी ने प्रधान पूजा देवी को दोषी मानते हुए नोटिस जारी कर अपना लिखित प्रतिउत्तर/स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों सहित पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के अन्तर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही समयान्तर्गत लिखित प्रत्योत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर पंचायतीराज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाये जाने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News