JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रधानमंत्री व इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई*

1 min read

ऋषिकेश- चंद्रयान-3 की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस संदर्भ में देश के प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भी प्रेषित किया गया है।

गुरुवार को नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में महापौर अनिता ममगाई ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल में हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के प्रयासों ने भारत को विश्व में गौरव दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारतवर्ष का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश बनने से हर देशवासी गौरान्वित है।चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में छिपे रहस्यों को उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। चन्द्रयान 3 की सफलता पर  महापौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा इसरो की पूरी टीम को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में मिले इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंडल महामंत्री गौरव कैंथोला, पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, मनीष मनवाल, बिजेंद्र मोगा, प्रियंका यादव, कमलेश जैन, विपिन पंत , जयेश राणा, रूपा देवी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, कमला गुंसोला, ज्योति अशोक पासवान, रश्मि देवी आदि मोजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News