JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

संगठन मेरे लिए सर्वोपरि है ,टिकट की कोई दावेदारी नहीं : सुरेश उनियाल

1 min read

निर्विवाद छवि स्पष्ट वक्ता तथा लंबा कार्य अनुभव रहा है, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल का , ग्राम पंचायत तपोवन  में सुरेश उनियाल 7 साल उप प्रधान के तौर पर और 5 साल ग्राम प्रधान रहकर जनता की सेवा की और 13 साल युवक मंगल दल का अध्यक्ष रहे तथा कांग्रेसी होने के बावजूद उन्होंने सुबोध उनियाल की कार्यशाली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के सामान्य सदस्य के रूप में जन सेवा कर रहे हैं एक सवाल के जवाब में सुरेश उनियाल ने कहा कि मेरी टिकट की कोई दावेदारी नहीं है किंतु यदि संगठन कहेगा तो चुनाव लड़ सकता हूं l

एक सवाल के जवाब में पूर्व प्रधान सुरेश उनियाल ने बताया उनका राजनीतिक जीवन लंबे संघर्ष व जन सेवा , कर रहा है और आज भी जन सेवा के प्रति समर्पित हूं उन्होंने बताया कि कांग्रेस का नगर अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व निभा चुका हूं तथा युवक मंगल दल का अध्यक्ष होने के नाते मैंने इस ब्लॉक से अपने सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया है यह कार्यक्रम जाजल में हुआ था

उन्होंने बताया कि कांग्रेस से मोह भंग होने के बाद  भारतीय जनता पार्टी के साथ हृदय से जुड़ा हुआ मैंने अपना कार्यकाल जो भी जनता की सेवा में दिया है वह निःस्वार्थ भाव से दिया है उन्होंने कहा कि मेरा मकसद संगठन को मजबूत बनाना है मैं कोई भारतीय जनता पार्टी का टिकट नहीं मांग रहा हूं आगामी नगर पंचायत चुनाव जिसको भी टिकट मिलेगा मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा चाहे वह कोई भी हो महिला हो या पुरुष हो जिसको भी टिकट मिलेगा भारतीय जनता पार्टी का मेरा वोट एंड सपोर्ट उसी के लिए होगा

एक प्रश्न के जवाब में कहां कि  संगठन हमेशा उसी को आगे लाता है जिसके पास संगठन के लिए समर्पण की भावना होती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News