JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बेघर लोगों की मदद हेतु आगे आया, संत निरंकारी मिशन

1 min read

सेवा ही धर्म, सेवा ही कर्म के सिद्धांत को चरितार्थ करता संत निरंकारी मिशन खारास्त्रोत में बरसात के कारण बेघर हुए लोगों की मदद करने आगे आया और 300 लोगों के भोजन की  व्यवस्था जिम्मेदारी ले ली l

ज्ञात रहे पिछले दिनों भारी बरसात के कारण मुनि की रेती क्षेत्र ढालवाला ,खारास्रोत शीशम झाड़ी में तबाही का मंजर देखने को मिला जहां लोगों के घर मलवे से दब गए एवं खारास्रोत के लोग एवं शीशम झाड़ी के लोग बेघर हो गए थे जिनको नगर पालिका मुनि की रेती के द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा गया और उनके लिए खाने की रहने की व्यवस्था की गई।।
वहीं दूसरी ओर संत निरंकारी मिशन जो की लगातार जब कहीं पर भी ऐसी घटनाएं घटित होती है या आपदाएं आती है तो यह मिशन समाज की सुरक्षा के लिए आगे आता है संत निरंकारी मिशन का नाम देश मैं नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में है, जो की लगातार ब्लड डोनेशन का कार्य भी करते हैं।।
समाजसेवी अजय रमोला सभासद मुनि की रेती बबीता रमोला के द्वारा जब संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज  मसूरी  हरभजन सिंह को फोन किया गया और यहां के आपदा के बारे में बताया तो उन्होंने एक दिन भी लेट ना कर ,तुरंत ही मुन्नी की रेती क्षेत्र का दौरा करने को कहा और नगर पालिका के ईओ तनवीर मरवा के साथ एवं नगर पालिका अध्यक्ष  रोशन रतूड़ी के साथ बैठक कर आपदा पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता मदद करने के लिए कहा और मिशन द्वारा लगभग 300 लोगों का भोजन की व्यवस्था की गई l
नगर पालिका परिषद  तनवीर मुनि की रेती के अधिशासी अधिकारी ने संत निरंकारी मिशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि की संत निरंकारी मिशन से और सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और जब कभी भी ऐसी आपदाएं क्षेत्र में आती है तो सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।।
मौके पर उपस्थित संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियल जी धर्मेंद्र पायल जी संत निरंकारी मिशन ऋषिकेश के मुखी हरीश बांगा जी क्षेत्रीय संचालक गब्बर सिंह चौहान जी दिलबर सिंह पवार जी पृथ्वी रमोला जी कृष्णानंद खंडूरी जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News