April 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन ने नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूडी का अभिनंदन व स्वागत किया।

1 min read

मुनी की रेती : आज दिनांक 19-08-2023 को सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन शाखा मुनिकीरेती -ढालवाला की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक पेंशनर्स भवन ढालवाला में संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं वीरेन्द्र पोखरियाल के सफल संचालन में संपन्न हुई। बैठक में  अध्यक्ष नगर पालिका मुनिकीरेती  रोशन रतूडी की गौरवमयी उपस्थिति पर संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार द्वारा संगठन की ओर से उनका माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूडी ने कहा कि वरिस्ठ लोगों की सेवा करना मेरा कर्तबव्य बनता है उन्होने कहा कि आप लोगों के सुझाव मेरे लिये हमेशा प्रेरणा दिलाते हैं। उन्होने पेन्शनर्स भवन में किचन व शौचालय निर्माण की घोषणा कर एक सप्ताह के अन्दर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की घोषणा की जिस पर संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ सदस्य गुरु प्रसाद बिजल्वाण ने उनका संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया।

बैठक में हँस लाल असवाल, शिव दयाल उनियाल,भगवती प्रसाद उनियाल,श्रीओम शर्मा, दिगंवर वेदवाल  ,पी.डी.डिमरी,जयपाल नेगी, जी.डी. खंडूड़ी, देवेन्द्र दत्त जोशी, दर्मियान सिंह जेठूडी,चंदन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह चौहान,प्रेम सिंह मस्तवाल आदि उपस्थित थे।*

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News