October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

1 min read

ऋषिकेश 16 अगस्त 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल जी दूरदर्शी नेता थे, विपक्ष के लोग भी उनके व्यक्तित्व के कायल थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वर्गीय अटल जी की ही देन है। कहा कि स्व. अटल जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को एक विश्व शक्ति के रूप में स्थापित किया। परमाणु शक्ति के क्षेत्र में सैन्य क्षेत्र में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल जी ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। उनके आदर्शों पर आज पार्टी का हर एक सिपाही अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उनका नाम सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News