17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।
1 min read
सू.वि./टिहरी/दिनांक 15 अगस्त, 2023
जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी टिहरी अतुल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रूटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।
