April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिला ऋषिकेश के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया

1 min read

आजादी के 77 में महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिला ऋषिकेश के कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया

इस उपलक्ष में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की इस महोत्सव को मानना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है बल्कि यह हमें अपने देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां की याद दिलाता है यह दिवस हमें बताता है कि किस प्रकार हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखना है

इस अवसर पर जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा की हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है आज देश ही नहीं विदेश भी हमारा लोहा मान रहा है और यह सब हो रहा है हमारे देश के कुशल नेतृत्व के कारण इसलिए हमें सदैव अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहना है और अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना है l

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज ,प्रतीक कालिया, मनोज ध्यानी, जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, सरोज डिमरी, चंद्रभान, पंकज शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल ,जयंत शर्मा, कस्तूरी चौहान ,विनोद भट्ट, गोपाल सती, विशाल शाही ,अविनाश अग्रवाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News