April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वतंत्रता दिवस के 76 वर्ष पूर्ण होने पर कैम्प कार्यालय ऋषिकेश में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया

1 min read

ऋषिकेश 15 अगस्त 2023 ।

स्वतंत्रता दिवस के 76 वर्ष पूर्ण होने पर कैम्प कार्यालय ऋषिकेश में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रगान जन मन गण गाकर देशभक्ति को समर्पित नारे लगाए गए। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मौजूदा लोगों को मिष्ठान देकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर खुशियां मनाई।

मंगलवार को ध्वजारोहण के बाद डॉ अग्रवाल ने कहा कि हम सभी आजादी का जश्न मना रहे है। इस मौके पर हमें उन सभी वीर-वीरांगनाओं को नमन करना है, जिनके तप, त्याग एवं बलिदान के कारण हमने आजादी पाई है। इसके अलावा प्रत्येक किसान, मजदूर, वकील, गरीब, अमीर सभी को नमन करना है जिन्होंने अपने कैरियर की परवाह किए बिना अपने जीवन का उद्देश्य आजादी को पाना बना लिया था।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। विदेशी नीति को सार्थक बनाते हुए श्री मोदी जी ने विश्व के साथ अच्छे रिश्ते स्थापित किए है। इस वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के ख़ास मौके पर नए अवसरों के खुलने का समय है और नई जीत और उपलब्धियां भारत की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं जो हमारे देश को महान बना रही हैं और हमें गर्व महसूस करा रही हैं। अब हम गुलामी की ज़ंज़ीर को हटाकर आज़ादी के रंग में रंग चुके हैं।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज पूरे देश की जनता मेरी माटी मेरा देश अभियान में अपना योगदान दे रही है। हमारे राज्य में भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में नौ अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुमित पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, महामंत्री नितिन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, प्रदीप कोहली, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निखिल बर्थवाल, रवि थपलियाल, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, मानवेन्द्र कंडारी, रविन्द्र रमोला, राधे जाटव, पुनिता भंडारी, सुधा असवाल, उषा जोशी, गोपाल सती, रोशन रांगड़, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News