जनपद टिहरी में आज और कल भारी वर्षा की मौसम चेतावनी के दृष्टिगत कृपया, सभी लोग अलर्ट पर रहे।
1 min read
🛑🛑🛑
जनपद टिहरी में आज और कल भारी वर्षा की मौसम चेतावनी के दृष्टिगत कृपया, सभी लोग अलर्ट रहने का कष्ट करें। अपने साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी अलर्ट करवा दें।
जो लोग कमजोर घरों में हैं, उनको सुरक्षित/अन्य रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट करवा दें।
नदी, नालों, गदेरों के समीप के लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर जाने को कहें।
रात्रि में अगर तेज वर्षा हो तो सोयें नहीं, जागते रहें व अपने अगल-बगल के लोगों की भी कुशलता लेते रहें।
🌧☔🔥🚒🚁🚑🌧☔🔥🚒🚁
किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना कृपया तत्काल निम्न सम्पर्क नम्बरों पर देने का कष्ट करें:-
*जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल-*
*☎️01376-234793,*
*☎️01376-233433,*
*📱9456533332,*
*📱8126268098,*
*📱7465809009,*
*📱7983340807.*
