April 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

खाराश्रोत में बारिश के कारण पानी बढ़ने से रिहाईसी इलाके के घरों/झोपड़ियों में पानी भर गया।

1 min read

जिला आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार रात को 11.30 बजे के लगभग मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत खाराश्रोत में बारिश के कारण पानी बढ़ने से रिहाईसी इलाके के लगभग 80 से 100 घरों/झोपड़ियों में पानी भर गया। तत्काल एसडीएम नरेन्द्रनगर, नगर पालिका, पुलिस और sdrf टीम ने मौके पर
पहुंचकर लोगों को घरों से निकाला गया।नगरपालिका मुनिकीरेती द्वारा पम्प की सहायता से पानी निकाला गया। सभी लोगों को सुरक्षित घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी रात को मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News