सशक्त भू कानून, मूल निवास 1950 और लोकायुक्त की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव मे पर्वतजन फाउंडेशन ने दिया समर्थन
1 min read

देहरादून : सशक्त भू कानून, मूल निवास 1950 और लोकायुक्त की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव मे पर्वतजन फाउंडेशन ने समर्थन दिया तथा आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्यों पहुंचे प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदेश सरकार से राज्य में भू कानून व मूल निवास लागू करने की मांग की l
पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज दिल्ली से चलने वाली सरकारें अपने-अपने भू माफिया को बैठा कर हमारे इस देवतुल्य प्रदेश को लूटने का कार्य कर रही हैं और हमारे नौनिहालों को शिक्षा एवं रोजगार लेने के लिए स्थाई निवास की मांग की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन सरकारों से पीड़ित होकर खुद सड़कों पर आ चुकी हैं प्रताप संघर्ष कब तक जारी रहेगा जब तक हमारी इस न्यायोचित को लागू नहीं किया जाता l
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार से मांग करते हैं कि समय रहते चेत जाए नहीं तो ये जनता आपको नेस्तनाबूत करने मैं भी समय नहीं लगायेगी और पर्वतजन फाउंडेशन हमेशा जनता के हित की मांगों के लिए कार्यरत रहेगा।

सरकार के विरोध पर्वतजन फाउंडेशन के सदस्य राजेंद्र पन्त,सुलोचना ईष्टवाल,सुशीला पटवाल,मंजू रावत,रजनी मिश्रा,कलावती नेगी,दिव्या चोहान,मनोरमा चमोली ,उमा खण्डूरी ,रिन्की कुकरेती ,दीपा रणा,मीना थपलियाल,मंजू बहुगुणा,रचना थपलियाल ,निर्मला भट्ट ,राजेंद्र गुसांई ,सुरेन्द्र चोहान,मनबीर सिहं बिष्ट ,शिब सिह बराटी,शैलेन्द्र गुसांई ,प्रमोद डोभाल ,मोहन गुसांई ,बिनोद कोठीयाल, संजय कुमार ,परवीन कुमार ,राधे श्याम ,श्रुति गुप्ता ,गोविंद अधिकारी ,चिरंजी प्रसाद सेमवाल ,यसोदा रावत ,रंजना उपाध्याय ,रंजना नेगी ,अंजू रावत ,रीना थपलियाल आदि सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
