जिलाधिकारी को राज्य आंदोलनकारी के चिन्ह्किरण में सरलीकरण करने, समाचार पत्रों की कतरन के आधार पर चयन करने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।
1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 09 अगस्त, 2023
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी के लम्बित आवेदनों के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।‘‘
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि राज्य आंदोलनकारियों के चयन संबंधी जिन प्रकरणों में अभिलेख प्रमाणिकता पुष्टि हेतु सत्यापन आख्या प्राप्त की जानी है, उसे संबंधित को भेजना सुनिश्चित करें, कहा कि सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण कर लें, ताकि लम्बित आवेदन पत्रांे का निस्तारण कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी को राज्य आंदोलनकारी के चिन्ह्किरण में सरलीकरण करने, समाचार पत्रों की कतरन के आधार पर राज्य आंदोलनकारियों का चयन करने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी द्वारा राज्य आंदोलनकारी के चिन्ह्किरण में सरलीकरण हेतु सकारात्मक रिर्पोट भेजे जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में एडीएम के.के. मिश्र, एएसपी वी.डी. डोभाल, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी लक्ष्मीराज चौहान, सदस्य/राज्य आंदोलनकारी मुरारी लाल खण्डवाल, पुरूषोत्तम बिष्ट, देवी सिंह पंवार, हरपाल सिंह रौतेला, लोकेन्द्र जोशी, विनोद कुकरेती, कुंवर सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, सचिव किशन रावत भौतिक रूप उपस्थित रहे, जबकि अन्य एसडीएम वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।
