*मुख्यमंत्री से आईडीपीएल प्रकरण को लेकर मिले डॉ अग्रवाल, बीच का रास्ता निकालने का किया आग्रह
1 min read

ऋषिकेश 08 अगस्त 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने आईडीपीएल कर्मियों के लिए बीच का रास्ता निकाले जाने का आग्रह किया।
मंगलवार को डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर आईडीपीएल का विषय रखा। उन्होंने बताया कि आईडीपीएल के सरकारी आवासों में रह रहे रिटायर्ड कर्मियों के समक्ष आशियाने का संकट आ खड़ा हुआ है। डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से मानवीयता के आधार पर रिटायर्ड कर्मियों को राहत देते हुए बीच का रास्ता निकाले जाने का आग्रह किया। साथ ही आईडीपीएल को लेकर गंभीरता से विचार करने का भी आग्रह किया।
