JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष ऋषिकेश से मुलाकात की और सपा नेता द्वारा देवस्थान बद्रीनाथ धाम के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा

1 min read

Rishikesh :भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा जी के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष ऋषिकेश से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा l

विदित हो किस सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हमारे प्रतिष्ठित देवस्थान बद्रीनाथ धाम के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है जो की बात ही निंदनीय बात है इस संबंध में जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा इस विषय पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की हमारा देश सभी धर्मों एवं धार्मिक स्थलों का सम्मान करता है किंतु यदि कोई हमारी सनातन संस्कृति एवं हमारे पवित्र धामों के विषय में अभद्र टिप्पणी करता है तो यह हमसे सहा नहीं जाएगा हमारी मांग है की स्वामी प्रसाद मौर्य को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इस अवसर पर महामंत्री दीपक धमीजा, पंकज शर्मा पुष्पा ध्यानी जयंत शर्मा कपिल गुप्ता विनोद भट्ट, सुभाष जायसवाल प्रदीप कोहली आदि लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News