मास्टर प्लान विस्थापन नीति के विरुद्ध क्रमिक अनशन 17 दिन भी जारी
1 min read

आज दिनांक 29 साथ 2023 को मास्टर प्लान विस्थापन नीति के विरोध में क्रमिक अनशन 17 दिन भी जारी रहा। ज्ञात रहे बद्री धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत सरकार बिना समाज के लोगों से विस्थापन नीति से संबंधित विषयों पर चर्चा किए बगैर लगातार ध्वस्तीकरण का कार्य करती जा रही है जिस पर पंडा समाज को आपत्ति है तथा लगातार 17 दिन से जारी क्रमिक अनशन बैठने के बावजूद भी शासन-प्रशासन आंख बंद किए पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं ,पर चर्चा को तैयार नहीं l
एक तरफ शासन प्रशासन इस मामले को लेकर किसी तरह की वार्ता को तैयार नहीं है ,तो दूसरी तरफ पंडा समाज के लोग भी उक्त मामले की स्पष्ट नीति की घोषणा के बगैर झुकने को तैयार नहीं है l
आज क्रमिक अनशन पर बैठने वाले प्रमुख लोगों में संपत कोटियाल अमित कोटियाल, रत्नेश कोटियाल सिद्धार्थ पालीवाल, देसिक पंडित ,प्रमोद नारायण ,राम किशोर ध्यानी मोती ध्यानी माखन ध्यानी,अशोक टोडरिया आदि थे l
