JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब द्वारा राज्य में टॉप करने पर साक्षी तिवारी, क्रिकेट खिलाड़ी निशा मिश्रा और अंडर-19 टीम के सदस्य सास्वत डंगवाल को ऋषिकेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

1 min read

 

ऋषिकेश 27 जुलाई 2023 ।

रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब के द्वितीय इंस्टॉलेशन सेरेमनी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने नए अध्यक्ष विजय रावत को बैच पहनाकर क्लब की जिम्मेदारी सौपी। साथ ही नए सदस्यों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में राज्य में टॉप करने पर साक्षी तिवारी, राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी निशा मिश्रा और अंडर-19 टीम के सदस्य सास्वत डंगवाल को ऋषिकेश गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया गया।

दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि समाज हित में कार्य करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और जज्बे की जरूरत होती है, जो रोटरी क्लब के भीतर है। रोटरी क्लब ऋषिकेश में विगत 50 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि रोटरी ऋषिकेश रॉयल के द्वितीय इंस्टॉलेशन सेरेमनी पर क्लब के सदस्यों को बधाई दी। कहा कि एक वर्ष पूर्व बने रोटरी ऋषिकेश रॉयल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कार्य किये। पौधरोपण के जरिये क्लब ने न सिर्फ लोगों में एक अलख जगाई, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध करने का भी काम किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में क्लब की ओर से 70 हज़ार शिव भक्तों को भोजन कराना भी क्लब के उद्देश्य को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि निर्धन बालिका को स्कूल फीस हो, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के कोचिंग फीस हो, विद्यालय में कंप्यूटर देना हो, या फिर सर्दियों में निराश्रितों को कंबल देना हो, ऐसे अनेक कार्य रोटरी क्ल्ब रॉयल की ओर से किए गए। डा. अग्रवाल ने क्लब को भविरूश् में इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने क्लब के नए अध्यक्ष विजय रावत को बैच पहनाकर क्लब की जिम्मेदारी सौपी। साथ ही नए सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में राज्य में टॉप करने पर साक्षी तिवारी, राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी निशा मिश्रा और अंडर-19 टीम के सदस्य सास्वत डंगवाल को ऋषिकेश गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष विजय रावत, नवनियुक्त सचिव संदीप गोस्वामी, निवर्तमान अध्यक्ष संकेत गोयल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, असिस्टेंट गवर्नर नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिजल्वाण, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र पंवार, क्लब ट्रेनर संजय सकलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, गोपाल सती, व्यापारी नेता ललित मोहन मिश्र, प्रतीक कालिया, संजय व्यास, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News