October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने अमर शहीद मनीष थापा का स्मरण किया। इस मौके पर शहीद मनीष थापा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

1 min read

ऋषिकेश 26 जुलाई 2023 ।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने अमर शहीद मनीष थापा का स्मरण किया। इस मौके पर शहीद मनीष थापा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बुधवार को रेलवे रोड स्थित कारगिल शहीद मनीष थापा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर डा. अग्रवाल ने कहा कि भारत के शूरवीरों ने दुश्मन के पांव पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया था। कहा कि 26 जुलाई को 1999 को तीर्थनगरी के मनीष थापा ने अपने अन्य साथियों के साथ ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।

कहा कि देश की जनता के लिए कारगिल दिवस सिर्फ दिवस नहीं, बल्कि भारत के शूरवीरों की स्मृति में शौर्य दिवस के रूप में है। कहा कि यह दिवस उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने का है, जिन्होंने हंसते-हंसते भारत मां की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उनके लिए समर्पित हैं, जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इस मौके पर अंबेडकर पार्क में अमर शहीद मनीष थापा की स्मृति पर पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर कारगिल शहीद मनीष थापा के बड़े भाई मनोज थापा ने बताया कि मनीष ब्रावो कंपनी, गोरखा राइफल्स की थर्ड बटालियन में बतौर राइफलमैन के पद पर तैनात था। 09 नवंबर 1999 को जम्मू कश्मीर के तंगधार में मात्र 22 वर्ष की अल्प आयु में वह शहीद हो गए।

शहीद मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित पंवार, इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, महामंत्री नितिन सकसेना, दिनेश सती, शम्भू पासवान, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, हरीश तिवाड़ी, राजेन्द्र बिष्ट, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, रंजन अंथवाल, सन्दीप शर्मा, विवेक शर्मा, जगावर सिंह, सुधा असवाल, तनु रस्तोगी, रीता गुप्ता, संजय व्यास, सुरेंद्र कक्कड़, राधे जाटव, राकेश परचा, दीपक बिष्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News