October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

डॉ अग्रवाल ने जिलाधिकारी देहरादून को किसी भी सूरत में मानसून सीजन तक सरकारी आवास खाली ना कराया जाने के दिए निर्देश

1 min read

 

ऋषिकेश 22 जुलाई 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से आईडीपीएल मामले को लेकर आईडीपीएल के स्थानीय लोगो ने मुलाकात की। उन्होंने डॉ अग्रवाल से मानसून सत्र तक आईडीपीएल संस्थान द्वारा खाली कराए जा रहे सरकारी आवास को खाली ना कराए जाने की मांग की। इस पर स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने जिलाधिकारी देहरादून से फ़ोन पर वार्ता की और उन्हें मानवीय दृष्टि अपनाते हुए मानसून तक इस और कार्यवाही रोकने को कहा।

शनिवार को आईडीपीएल के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र सौपते हुए अवगत कराया कि मानसून सत्र तक सरकारी आवास खाली ना कराए जाय।

इस पर डॉ अग्रवाल ने जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को मौके से ही दूरभाष पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मानसून सीजन तक सरकारी आवास खाली ना कराया जाए।

इस मौके पर रमेश चंद शर्मा,विजय प्रसाद, उमेश गर्ग, विमलेश शर्मा, शमशेर सिंह, वामिक मनसूर,अजीत कुमार, योगी तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News