JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से औपचारिक भेंट की

1 min read

Rishikesh : भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा जी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से औपचारिक भेंट की
भेंटवार्ता के दौरान श्री राणा ने  मंत्री को ऋषिकेश शहर में हो रहीं पार्किंग की गंभीर समस्या से अवगत कराया एवं इस सन्दर्भ मैं कुछ सुझाव भी प्रेषित किए l

श्री राणा ने कहा कि ऋषिकेश तीर्थ नगरी है और चारों धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु यहीं से होकर गुजरते हैं इसलिए लाखो की संख्या में यहाँ पर्यटक निरंतर आते रहते है l साथ ही योग का केंद्र होने के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी अधिक संख्या में ऋषिकेश पहुंचता है l किंतु पार्किंग आदि की कोई उचित व्यवस्था ना होने के कारण पर्यटक एवं आमजन परेशान व निराश हो जाते हैं और पार्किंग के लिए यहां वहां भटकते रहते हैं जिस कारण वह यहां के तीर्थ स्थानों का अच्छी तरह से दर्शन भी नहीं कर पाते इसलिए यहाँ पर पार्किंग की उचित व्यवस्था होना अति आवश्यक है l इस विषय में श्री राणा ने कुछ सुझाव भी उनके समक्ष रखे l
सभी बातों और सुझावों को मंत्री द्वारा ध्यान सुना गया और इस समस्या को गंभीर समझते हुए माननीय मंत्री जी द्वारा इस समस्या के निदान का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया l
इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा राजेंद्र तरियाल जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी आदि उपस्थित रहेे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News