बद्रीनाथ धाम महायोजना की विस्थापन नीति व अन्य कई मामलों के विरुद्ध में धरना प्रदर्शन 6वे दिन भी जारी रहा l
1 min read

आज दिनांक 18/7/2023/को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के विस्थापन नीति अन्य कई मामलों के विरुद्ध में धरना प्रदर्शन 6वे दिन भी जारी रहा l
धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बद्रीनाथ धाम महायोजना के प्रभावित होने वाले तीर्थ पुरोहितों को उनके पैतृक भूमि व भवनो का पुनर्वास नारायण पुरी में ही किया जाए उसके अलावा प्रभावित होने वाले परिवारों अथवा व्यक्तियों को उनकी भूमि व भवन के बदले दुगनी भूमि एवं भवन दिया जाए l
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महा योजना के तहत भूमि व भवन का एक समान उच्चतम सर्किल रेट दिया जाए इसके अलावा अन्य मांगे जिसको लेकर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है l
ज्ञात रहे बद्रीनाथ धाम महायोजना का जब से कार्य शुरू हुआ है तब से यह सुर्खियों में है, चाहे उसमें तानाशाही रवैया की बात हो या बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों की हितों की बात है, लगातार उठती रही है ,किंतु इस मामले को लेकर सरकार का ढुलमुल रवैया रहा है ,जिस कारण लगातार धरना प्रदर्शन जारी है देखना है कि सरकार कब तक उनकी सुनवाई करती है और उनकी मांगों पर विचार करती है l
धरने पर बैठने वाले प्रदर्शनकारियों के नाम प्रदीप भट्ट ,पवन तिवारी ,अमित कोटीयाल,सोमनाथ कोटीयाल सुरेश ध्यानी ,स्वयं प्रकाश भाई पवन तिवारीी,: सुरेश ध्यानी रीवा वाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे l
: ्
