JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महा जनसम्पर्क अभियान चलाया।

1 min read

 

ऋषिकेश 08 जुलाई 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महा जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने शहरी क्षेत्रों के सम्मानित व शहरी क्षेत्रों के शहीदों के परिजनों को मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की जानकारी दी।

शनिवार को डॉ अग्रवाल ने महा जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। आज पूरी दुनिया भारत को नई आशाओं के रूप में देख रही है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में पिछले 09 सालों में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारत माला परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, चिकित्सा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य में तेजी से कार्य हुए हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रगति पर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना हर क्षण देश सेवा के लिए समर्पित किया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सरकार का पूरा ध्यान विकास के नवरत्नों पर है। उन्होंने बताया कि इसमें पहला रत्न- केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में 1300 करोड़ रुपए से पुनर्निर्माण का कार्य, दूसरा रत्न- ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत से गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का कार्य, तीसरा रत्न- कुमायूं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत पहले चरण में 16 मन्दिरों को शामिल किया गया है। चौथा रत्न- पूरे राज्य में होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जाना। पांचवा रत्न- राज्य में 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास, छठा रत्न- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार, उधमसिंह नगर में एम्स का सेटलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है। सातवां रत्न- करीब 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली टिहरी लेक डेवलपमेंट परियोजना के कार्य किये जा रहे हैं। आठवां रत्न- ऋषिकेश-हरिद्वार का एडवेंचर टूरिज्म और योग की राजधानी के रूप में विकास किया जा रहा है और नौवा रत्न- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन इस पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर शिक्षाविद आईडी जोशी, पूर्व सांसद मनोहर कांत धयानी, शहीद प्रदीप रावत के पिता कुँवर सिंह रावत, उषा देवी, शहीद राकेश डोभाल की माताजी उर्मिला डोभाल, बिटिया नव्या डोभाल, शहीद मनीष थापा जी की माताजी राधा थापा जी, भाई मनोज थापा जी, मुकेश थापा को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मण्डल महामंत्री नितिन सक्सेना, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, अरुण जुगलान, प्रवीण कुमार, कृष पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News