April 21, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

२५ जून को प्रस्तावित महापंचायत -२ को प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई l

1 min read

 

आज दिनांक 24 6 2023 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा की गई मारपीट के मामले में पीड़ित सुरेंद्र सिंह नेगी एवं धर्मवीर प्रजापति द्वारा प्रेस क्लब देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ही महापंचायत के बारे में जानकारियां साझा की गई।

जानकारी देते हुए सुरेंद्र नेगी ने बताया कि २५ जून को प्रस्तावित महापंचायत -२ को सरकार एवं प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई, जिसमें G20,यात्रा सीजन एवं पुलिस बल की अनुपलब्धता का हवाला दिया, लेकिन दूसरी ओर तमाम महापंचायत् आयोजकों को एसडीएम ऋषिकेश द्वारा सम्मन जारी करवा दिये, आगे बताते हुए समाजसेवी चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि परेड ग्राउंड को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हवाला देकर अनुमति देने से मना किया गया है, आरोप लगाते हुए आयोजकों ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद का पुनः दुरुपयोग करते हुए अनुमति न देने का कुचक्र रचा है।

राजेश पयाल ने कहा सरकार और प्रशासन जनता और समाज को एकजुट नहीं होने देना चाहते, ताकि दमन जारी रखा जा सके, जानकारी देते हुए संजय सिलस्वाल ने कहा कि २५ तारीख़ को महापंचायत को कुछ दिनों हेतु स्थगित कर दूसरी तिथि को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News