JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

योग पखवाड़े का दिव्यता के साथ समापन

1 min read

 

पौड़ी,24 जून ।पर्यटक आवास गृह पौड़ी में आप योग पखवाड़े के समापन दिवस पर योग,प्राणायाम ओर विभन्न आसनो का अभ्यास निगम अथिति प्रदीप डिमरी ने सम्पन्न किया।इस अवसर पर डिमरी परिवार का आभार व्यक्त कर उन्हें पुष्प हार पहनाकर प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती ने स्वागत किया।


इस योग पखवाड़े के दिनांक 18 जून -से 24 जून तक योग,प्राणायाम, ध्यान, आसन सहित अन्य जीवन शैली को स्वस्थ्य,निरोग बनाने के मंत्र आपस मे साझा किए गए।आज समापन सत्र पर निगम अतिथि एवं योगाचार्य प्रदीप डिमरी ने वाडी वार्मअप,अनलोम विलोम कपाल भाति, भ्रामरी ,मयूर आसन,धनुष आसन,गरुड़ आसन सहित अन्य कई योगिक क्रियाओ का अभ्यास कराकर जीवन को सही तरीके से जीने का आसान पाठ पढ़ाया।उन्होंने कहा कि आज जीवन मे योग,प्राणायाम को जोड़कर आप तनाव मुक्त होने,स्वस्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है और दवाइयों से मुक्त होकर अच्छा जीवन जी सकते है ।
इस समापन सत्र में निगम अतिथि प्रदीप डिमरी,डॉक्टर अर्चना डिमरी के साथ स्थानीय जनो में चंद्राशी डिमरी,सूर्यांश डिमरी,जमन सिंह रावत,स्वेता नेगी,सुधानी नेगी,राकेश लाल ,लोकेन्द्र सहित निगम प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News