April 21, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आज छठवें दिन भी जारी रहा योग,प्राणायाम सत्र

1 min read

 

पौड़ी,23 जून ।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के तत्वाधान में आज छठवे दिन भी योग,दर्शन,ध्यान और प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया।आज योगाचार्य त्रिभुवन जोशी ने शारिरिक ऊर्जा को बढाये जाने के गुर बताये

इस अवसर पर योग गुरु जोशी ने अपने बताये पिछले आसन,प्राणायाम का अभ्यास दुहराया।उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य मन और तन के लिए तनाव मुक्त होना भी बहुत जरूरी है।आज योग निंद्रा का थैरेपी पर प्रकाश डालते हुए उसका अभ्यास कराया ।इस अवसर पर स्थानीय जन स्वेता नेगी, सुधानी नेगी, राकेश लाल, लोकेन्द्र,अभिषेक कुमार एवं उत्तरखण्ड पर्यटन के जमन सिंह रावत आदि शामिल रहे।इस अवसर पर निगम प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती ने योग गुरु श्री जोशी का आभार व्यक्त करते हुए इस योग में सम्मिलित सभी जनो का आदर सत्कार कर निगम प्रबन्धन की ओर से स्वागत किया।उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य तनाव मुक्त जीवन के लिए जीवन के कुछ क्षण योग और प्रणाम अभ्यास में अर्पित करे।सभी स्वस्थ्य जीवन जीये निगम प्रबन्धन का मुख्य ध्येय यही है इसी उद्देश्य से इस योग पखवाड़े सत्र का आयोजन निगम की तमाम इकाईयो में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News