अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव पर पौड़ी पर्यटक आवास गृह में योग का आयोजन किया गया
1 min read

पौड़ी, 20 जून गढ़वाल मण्डल विकास निगम के तत्वाधान में आयोजित योग पखवाड़ा का आयोजन 18 जून से लेकर 24 जून तक निगम के प्रत्येक आवास गृहो में आयोजित किये जा रहे है इसी श्रृंखला में पर्यटक आवास गृह पौड़ी में भी योग,प्राणायाम का अभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभ्यास सत्र में निगम अथितियों के साथ साथ स्थानीय स्तर पर सभी जनता को निःशुल्क योग कक्षा में भाग लिए गया ।आज हुये योग सत्र के दौरान नियमित आचार, विचार और जीवन शैली को दुरस्त बनाये जाने के मूल मंत्र साझा किए गए है।
इस अवसर पर प्रबन्धक पर्यटक आवास गृह पौड़ी ने सभी आगन्तुक मेहमानों का स्वागत सत्कार कर अपने प्रबन्ध निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी का संदेश योग करे,स्वस्थ्य तनाव रहित जीवन प्राप्त करने सहित आगन्तुक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर निगम प्रबंधक भारत भूषण कुकरेती शैलेन्द्र मैठाणी एवम मैडम थपलियाल, चक्रधर प्रसाद रतूड़ी एवं परिवार सहित मीडिया रिपोर्टर त्रिभुवन जोशी सहित कुक राकेश लाल,लोकेन्द्र लाल सहित अन्य युवाओ ने प्रतिभाग किया।
