JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज विष्णु कुमार कुंज आश्रम में संत समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना l

1 min read

ऋषिकेश : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने आज विष्णु कुमार कुंज आश्रम में संत समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना l

इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा की मन की बात कार्यक्रम सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात नहीं बल्कि पूरे देश के जनमानस के मन की बात है l इस कार्यक्रम के द्वारा हम जान पाते हैं कि हमारे देश के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोग कितने क्रिएटिव हैं और कितने महान कार्य कर रहे है lआज ही मोदी जी के द्वारा नैनीताल के निक्षय मित्र श्री दीकर सिंह मेवाड़ी जी द्वारा टीवी के 6 मरीजों को गोद लिए जाने का जिक्र किया गया l सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विक्रम सिंह जी द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है मन की बात कार्यक्रम वास्तव में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम है l
इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश अनीता ममगई, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ,प्रतिक कालिया ,मनोज ध्यानी ,पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता, मनीष बगवाल, रीना शर्मा, आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News