February 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने रविवारीय अवकाश का सामाजिक कार्य में प्रतिभाग कर किया सदुपयोग।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 18 जून, 2023

**जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने रविवारीय अवकाश का सामाजिक कार्य में प्रतिभाग कर किया सदुपयोग।**

जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर टिहरी गढ़वाल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान
उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में 51 अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्य में अपना योगदान दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ ही उनके साथ विनम्र व्यवहार करें, इससे उनको दुःख का अनुभव कम होगा। जिलाधिकारी इससे पूर्व भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में कई अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News