जल व विद्युत संयोजन ना मिलने के कारण 16 लाख की लागत से बना सुलभ शौचालय में जड़ा हुआ है ताला ।
1 min read

उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा इन दिनों चरम पर है, अभी तक लगभग 35 लाख लोग चारधाम यात्रा कर चुके है।
सरकार द्वारा यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी हर सुविधाएं देने के लिए प्रतिवद्ध है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। कौडियाला में लगभग 30 साल बाद सुलभ इंटरनेशनल द्वारा लगभग 16 लाख व जिला पंचायत टिहरी द्वारा लगभग 10 लाख की लागत से दो शौचालय का निर्माण किया गया। इन दोनों सौचालयों का निर्माण लगभग 6 महीने पहले कर दिया गया था, लेकिन आज भी दोनों शौचालयों को विधुत व पानी के संयंत्र नही मिल पाए है जो कि दुभाग्यपूर्ण है।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री गजेंद्र राणा ने बताया कि इन दोनों सौचालय निर्माण से पूर्व कौडियाला में प्रसाशन द्वारा मोबाइल शौचालय भेजा जाता था, लेकिन नए सौचालय निर्माण की वजह से आज वो भी कौड़ियाला को नही मिल पाया है। जिसकी वजह से आज यात्री शौचालय के अभाव के कारण दर दर की ठोकरें खा रहे है।
भाजपा मंडल महामंत्री में शासन प्रशासन से जल्द से जल्द विद्युत और जल संयोजन लगाने की मांग की है, ताकि स्थानीय व्यापारियों व यात्रियों को शौचालय जैसे मूल भूत सुविधाएं मिल सके।
