प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले 09 सालों में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं : डा. अग्रवाल
1 min read

ऋषिकेश 14 जून 2023 ।
मोदी सरकार के 9 वर्ष होने पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महा संपर्क अभियान के तहत कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में अभूतपूर्व, एतिहासिक कार्य हुए हैं, इनमें युवाओं के लिए भी कार्य हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार के कार्यकाल के दौरान विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव भी है। उनके मार्गदर्शन में पिछले 09 सालों में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारत माला परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, चिकित्सा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य में तेजी से कार्य हुए हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रगति पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर क्षण देश सेवा के लिए समर्पित किया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि आजकल ऋषिकेश क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी जातिवाद और क्षेत्रवाद की बात करके समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के आंदोलन में ये लोग कहीं नहीं थे, बल्कि उनकी (डॉ अग्रवाल) सक्रिय भूमिका रही है, चाहे मुजफ्फरनगर कांड हो या मसूरी कांड हो। उन्होंने आगे बढ़ चढ़कर रेलवे ट्रैफिक रोकना हो, या बाजार कम करना हो या जाम लगा ना हो या स्कूल कॉलेज बंद करवाने हो आदि में अग्रणी भूमिका निभाकर आंदोलन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सभी का है यहां रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उत्तराखंडी है। समाज में नफरत की राजनीति करने वाले ये कांग्रेस के लोग उस आंदोलन के दौरान नदारद थे। उन्होंने कहा कि ऐसे नफरत की राजनीति करने से उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के बलबूते जनता ने उन्हें चौथी बार लगातार आशीर्वाद देकर अपना विधायक चुना है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच रहे इन्हीं कांग्रेसी सरकार के कार्यकाल के दौरान ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की और उपेक्षा की गई फिर भी जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला है। उन्होंने कहा यह कांग्रेसी नौटंकी कर सकते हैं मगर विकास नहीं।
इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपिका व्यास ने गुमानीवाला ग्राम सभा में विधायक व मंत्री डॉ अग्रवाल द्वारा सड़क, बिजली, पानी आदि समस्याओं के निराकरण कर विकास कार्यों की सराहना की, जबकि पार्षद वीरेंद्र रमोला ने कांग्रेस पर जातिवादी एवं तुच्छ राजनीति का आरोप लगाया। वहीं समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी ने कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेसियों में बौखलाहट है। ग्रामीण रंजीत थापा ने कहा कि डॉ अग्रवाल ने रुषा फार्म में बारात घर, पेयजल, शहीद विकास गुरुंग द्वार व्यक्ति स्मारक बनाकर अनेकों अभूतपूर्व कार्य किए हैं जिसका नतीजा है कि कांग्रेसी हताश एवं निराश है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा रवि शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र रमोला, पंचायत सदस्य पूजा थापा, रीना रांगड़, सुमीता देवी, सत्येन्द्र शर्मा, रुकमा व्यास, , दीपक महर, हरीकृष्ण बिजलवान, रंजीत थापा, संदीप कुड़ियाल, धर्म सिंह क्षेत्री सहित सेकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रही।
