पेंशन रथयात्रा 11 जून को ऋषिकेश पहुंचेगी , स्वागत की तैयारियां पूर्ण
1 min read
पुरानी पेंशन को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पेंशन रथ यात्रा की जा रही है जो कि 11 जून को ऋषिकेश पहुंचेगी , जिसके भव्य स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है l
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व उनकी पूरी टीम उत्तराखंड में 10,11व 12 जून तक रहेंगी पुरानी पेंशन बहाली के स्वागत के लिए उत्तराखंड के शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी वर्ग उनका स्वागत और अभिनंदन करेंगे एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली ने बताया कि पेंशन रथ यात्रा को लेकर सभी कर्मचारी संगठन एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होकर पेंशन रथ यात्रा का स्वागत करेंगे तथा उत्तराखंड सरकार से पुरानी पेंशन बहाली के लिए अनुरोध करेंगे पेंशन रथ यात्रा के लिए कर्मचारी संगठनों का लगातार लिखित रुप से समर्थन प्राप्त हो रहा है राजकीय शिक्षक संघ प्राथमिक शिक्षक संघ, फार्मेसिस्ट डिप्लोमा, इंजीनियर उत्तराखंड राज्य, पशु चिकित्सालय ,सचिवालय मिनिस्ट्री फेडरेशन अन्य कई संगठनों की ओर से एनएमओपीएस को समर्थन दिया जा रहा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून सुबह रुड़की में पेंशन रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा वह 11 जून को सांय 5:00 बजे ऋषिकेश के जय श्री फार्म निकट नटराज चौक पर रथ यात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा उत्तराखंड के सभी संगठनों ने उत्तराखंड सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है यदि यह मांग नहीं मानी जाती है तो 2024 लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा l
एनएमओपीएस के गढ़वाल संगठन मंत्री नरेंद्र मैठाणी ने बताया कि ऋषिकेश मैं 11 जून पेंशन रथयात्रा के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहेगें।
