February 14, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

देहरादून शहर के प्रसिद्ध चिंकित्सक डॉ आशुतोष माथुर , प्रसिद्ध उद्योगपति काशीराम खंडूजा, गुलशन खंडूजा , प्रसिद्ध उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी राकेश बत्ता के निवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

1 min read

Dehradun  :दिनांक 9 जून 2023 को राजपुर रोड विधानसभा के अंबेडकर नगर मंडल में विधायक  खजानदास , मेयर  सुनील उनियाल गामा  एवम प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल  ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के क्रम में विशिष्ट परिवार संपर्क अभियान के निमित्त देहरादून शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष माथुर जी, प्रसिद्ध उद्योगपति श्री काशीराम खंडूजा, श्री गुलशन खंडूजा जी, प्रसिद्ध उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी श्री राकेश बत्ता जी के निवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर व मोदी सरकार द्वारा विगत 9 वर्षो में किए गए कार्यों की पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक श्री खजानदास जी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा की धारा 370, राम मंदिर निर्माण, आर्टिकल 35 ए व तीन तलाक जैसे मुद्दों से जनता में काफी उत्साह है और वह खुल के मोदी जी के साथ है। उन्होंने सभी से पुनः भाजपा को समर्थन देते हुए मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का आव्हान किया। साथ ही सभी परिवारों से महाजनसंपर्क से जनसंपर्क को लेकर 9090902024 पर मिस कॉल भी करवाई गई। अभियान में मुख्य रूप से अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, अभियान के मंडल प्रभारी बबलू बंसल, अभियान के मंडल संयोजक व मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, अभियान के मंडल सहसयोंजक पवन त्रिपाठी, क्षेत्रीय पार्षद मनोज जाटव, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल टेश्वर, सोशल मीडिया संयोजक हर्देश लूथरा, अंबिका गैरोला व मनोज सिंघल जी उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News