February 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ओडिसा के बालासोर में हुए ट्रैन हादसे पर दुख प्रकट किया है

1 min read

 

ऋषिकेश 03 जून।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ओडिसा के बालासोर में हुए ट्रैन हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने हादसे में मृतकों की आत्मशांति के लिए शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने अपने समस्त कार्यक्रम भी निरस्त किए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई यात्रियों के हताहत होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से हादसे में घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान की कामना की।

इस मौके पर पंकज जुगलान, विनय घिल्डियाल, मोहित नौटियाल, अमित सक्सेना, आकाश बिष्ट, दीपक नेगी, मनोज कपरूवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News