February 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की।

1 min read

 

ऋषिकेश 31 मई 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर डॉ अग्रवाल में शीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि चंद्रभागा से त्रिवेणी घाट की ओर आस्था पथ के दोनों छोर को जोड़ने वाला करीब 12 सौ मीटर का पथ बनना है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गौरी शंकर मंदिर के समीप पानी भरने से समस्या पैदा होती है। उन्होंने मंदिर के समीप दोनों अस्थापथ को जोड़ने वाले पुल को बनाया जाना है, जिसकी लंबाई 25 मीटर है।

उन्होंने कहा कि भट्टोवाला में बंगाला नाला से करीब 1000 मीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाई जानी है। इसी तरह चंद्रभागा से खारा स्रोत की ओर भी पुल बनाया जाना है।

उन्होंने निर्देशित कर कहा कि सिंचाई विभाग शीघ्र ही कार्य योजना तैयार कर शासन को प्रेषित करें। जिससे इस दिशा पर कार्यवाही धरातल पर उतर सके।

इस मौके पर सिंचाई विभाग के सचिव श्री हरीश चंद्र सेमवाल, हेड ऑफ डिपार्टमेंट श्री जयपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री राकेश तिवारी, अधिशासी अभियंता श्री दिनेश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News