February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल की महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी से परिचयात्मक बैठक कर भाजपा संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर स्वागत किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 22 मई 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल की महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी से परिचयात्मक बैठक कर भाजपा संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर स्वागत किया। इस दौरान डा. अग्रवाल ने मातृशक्ति को नमन कर महिला मोर्चा को भाजपा संगठन का मजबूत स्तंभ बताया।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही महिलाओं का सम्मान होता है। राष्ट्रपति से लेकर देश की वित्त मंत्री और उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद जैसे पदों पर महिलाओं को लाकर भाजपा ने महिलाओं के प्रति अपना नजरिया पेश किया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार महिलाओं की सच्ची हितेषी है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण देकर धामी सरकार ने उन्हें सम्मान दिया है। डा. अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी का परिचय जानते हुए भाजपा संगठन में स्वागत किया।

डा. अग्रवाल ने इस मौके पर महिलाओं से आवाहन किया कि महिलाओं को लेकर सरकार की विकासपरक योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाए। इससे दुर्गम व निर्धन वर्ग की महिला वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र मंडल सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, उपाध्यक्ष गीता मित्तल, शीला अग्रवाल, महामंत्री पूनम डोभाल, मंत्री सरिता बिष्ट, गुंजन शर्मा, आशा गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रभा थपलियाल, सहकोषाध्यक्ष पिंकी धस्माना, सोशल मीडिया प्रभारी स्वेता राजपूत, सह सोशल मीडिया प्रभारी गंगा चौहान, मीडिया प्रभारी ममता सकलानी, सह मीडिया प्रभारी भावना भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य पिंकी कंडवाल, रेनू, बसंती शर्मा आदि उपस्थित रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News