February 8, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जी-20 के अंतर्गत मुनिकीरेती से परमार्थ निकेतन तक किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 22 मई 2023 ।

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जी-20 के अंतर्गत मुनिकीरेती से परमार्थ निकेतन तक किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्यो पर संतोष जताया। साथ ही शेष बचे कार्यो को मंगलवार सुबह तक हर हालत में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सोमवार को मंत्री डॉ अग्रवाल मुनिकीरेती में मधुबन आश्रम के समीप एमडीडीए द्वारा फ़साड़ योजना के कार्यो का निरीक्षण किया। कार्यो को देख मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की। इसके बाद पार्किंग, जानकी सेतु में खुली केबिल, गौशाला तथा परमार्थ निकेतन में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

डॉ अग्रवाल ने इस दौरान पार्किंग में शेष कार्यों, गौशाला में फ़साड़, परमार्थ निकेतन में शेष कार्यों को मंगलवार सुबह तक करने तक हर हाल में करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, मंजू चौहान, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, दिनेश सती, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, आशीष कुकरेती, सुभाष चौहान, राजेन्द्र थलवाल, वैभव थपलियाल, राकेश पुरी, जगदीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
—————
जून में आयोजित जी-20 की गंगा आरती त्रिवेणी घाट में कराने पर जताया आभार
ऋषिकेश । गंगा सभा ऋषिकेश ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौपकर जून माह की जी-20 की गंगा आरती त्रिवेणी घाट में कराने पर आभार व्यक्त किया। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनकी ओर से मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व में सीपीए के सदस्यों ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती की थी, जिसकी प्रसंशा पूरे देश भर में की गई। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट में आरती होने से क्षेत्र का विकास होगा।
इस मौके पर गंगा सभा के महामंत्री राम कृपाल गौतम, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, रमन शर्मा, राजकुमार राजपाल, यश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News