February 7, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश युवा मोर्चा भाजपा की नवीन कार्यकारिणी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 20 मई 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश युवा मोर्चा भाजपा की नवीन कार्यकारिणी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा मोर्चा भाजपा संगठन की रीढ़ है, जो संगठन को मजबूती देने का काम करती है।

युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह के नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी ने मुलाकात की। डा. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का भाजपा संगठन में दायित्व मिलने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें युवाओं की भूमिका सर्वाधिक है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रत्येक वर्ग का सम्मान होता है, भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य किया जाता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की रीढ़ है, जो हर वक्त संगठन की ढाल की तरह कार्य करता है। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवा मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। डा. अग्रवाल ने युवा मोर्चा की समस्त टीम को बधाई देते हुए सरकार की विकासपरक योजनाओं को जन-जन के बीच लेकर जाने को कहा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल जगावर सिंह, उपाध्यक्ष मोहित, चंद्र सक्सेना, साकेत शर्मा, महामंत्री अभिनव पाल, शरद तोमर, मंत्री आशीष अग्रवाल, करण ग्रोवर, अमन कालरा, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, कार्यालय प्रभारी अभिषेक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दिलीप मदेसिया, सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह रावत, आईटी प्रभारी राघव गेरा आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News