क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से वीरभद्र युवा मोर्चा भाजपा की नवीन कार्यकारिणी ने मुलाकात की।
1 min read
ऋषिकेश 16 मई 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से वीरभद्र युवा मोर्चा भाजपा की नवीन कार्यकारिणी ने मुलाकात की। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और युवाओं को भाजपा संगठन की रीढ़ बताया। साथ ही युवा मोर्चा की टीम को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने को कहा।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निखिल बड़थ्वाल के नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी ने मुलाकात की। डा. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का भाजपा संगठन में दायित्व मिलने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें युवाओं की भूमिका सर्वाधिक है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की रीढ़ है, जो हर वक्त संगठन की ढाल की तरह कार्य करता है। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवा मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। डा. अग्रवाल ने युवा मोर्चा की समस्त टीम को बधाई देते हुए सरकार की विकासपरक योजनाओं को जन-जन के बीच लेकर जाने को कहा।
डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रत्येक वर्ग का सम्मान होता है, भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य किया जाता है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल निखिल बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष राजीव राणा, उमेश सिंह, शुभम तिवारी, महामंत्री रवि कुमार, रंजीत सिंह, मंत्री रोहित कुमार, रजत चावरिया, कौशल भंडारी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, कार्यालय प्रभारी रामू मौर्य, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव बडोनी, आईटी प्रभारी विवेक रावत आदि उपस्थित रहे।