February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पंवार के नेतृत्व में व्यापारियों से सम्पर्क अभियान चलाया गया

1 min read

ऋषिकेश :आज आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पंवार के नेतृत्व में व्यापारियों से सम्पर्क अभियान चलाया, घाट रोड एवं मेन बाजार ऋषिकेश में चले इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को आम आदमी पार्टी विजन से रूबरू करवाया। अधिकतर व्यापारियों ने दिल्ली के व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाओं को यहां भी एक मुख्य जरूरत बताया एवं मांग की कि यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो दिल्ली मॉडल की सारी खूबियों को यहां लागू किया जाएगा।

विजय पंवार ने व्यापारियों से संवाद करते हुए व्यापारिक गतिविधियों को गति देने हेतु पार्टी की नीतियों को स्पष्ट किया।

इस अवसर पर ज्ञान रावत, उमंग देवरानी, ऋषि यादव, राकेश कठैत, विजय आज़ाद, अमन नौटियाल, शुभम रावत, जयेंद्र तड़ियाल, विजेंद्र पासवान, रजत कालरा, शंकर तिवारी, राहुल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News