October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने वार्ड संख्या 20 सहित कई अन्य वार्डो में सड़कों का शिलान्यास किया।

1 min read

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने वार्ड संख्या 20 सहित कई अन्य वार्डो में सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के पार्कों पर अवैध अतिक्रमण पर सख्ती से कारवाई के निर्देश भी दिए।

नगर निगम महापौर ने वार्ड  संख्या 1  में  3 लाख,वार्ड संख्या 11  में 3 लाख ,वार्ड .संख्या 20  में 3 लाख,वार्ड- 21 में 3 लाख एवं वार्ड संख्या 15 में 4 लाख की लागत से सड़कों के शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से जहां विकास को गति मिलेगी, वहीं क्षेत्रवासियों का आवागमन भी सुगम होगा। शहर को विकसित शहर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर के सभी क्षेत्रों की सड़कें भी सुंदर बनाई जाएंगी। महापौर ने बताया कि कुछ वार्डो में पानी एवं सीवरेज की पाइप लाइन के कारण भी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। इसे लेकर क्षेत्रवासियों ने सड़कों के निर्माण के लिए मांग की थी। सड़कों के निर्माण कार्यों को गति के साथ कराया जा रहा है। इन सड़कों का निर्माण रेडीमिक्स कांकरीट प्लांट की पद्धति से किया जाएगा, जिससे ये सड़के मजबूती के साथ लंबेे समय तक चलेंंगी। उन्होंने बताया कि इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है।

शिलान्यास के दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को भी गौर से सुना और कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि सभी क्षेत्रों को विकास की कड़ी से जोड़ा जाए। इस दौरान पार्षद  सोनु प्रभाकर , उमा बृजपाल राणा, राम अवतारी पंवार, भगवान सिंह पवार, पुष्पा मिश्रा, राकेश चमोली, मनमोहन भट्ट, एसएम भट्ट , एच एस भंडारी, सुचित्रा रावत, पुष्पा चमोली आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News