October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नव नियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार सतीश सिंह को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी

1 min read

ऋषिकेश 05 फरवरी 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नव नियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार सतीश सिंह को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। साथ ही आगामी चुनावों के तहत सरकार की जनकल्याण योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आवाहन किया, जिससे आम जन को इसका सीधा लाभ मिल सके।

हरिद्वार मार्ग पर एक वेडिंग प्वाइंट में मंत्री डा. अग्रवाल ने नव नियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत किया। मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, अब विश्व की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी का भी हमें गौरव प्राप्त हुआ है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारी महज एक क्लिक की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर संवाद और संदेश का यह बड़ा माध्यम बन गया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली मुख्यालय से आज देश के किसी भी राज्य के किसी भी पदाधिकारी से सीधे बात की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी से जुड़ना हमारा सौभाग्य है। कहा कि महिला मोर्चा और अल्प संख्यक मोर्चा आगामी चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन के साथ शेयर करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ आम जनता को मिल पाए। इस अवसर पर नव नियुक्त महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों को मंत्री डा. अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ और शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर सुरेंद्र सिंह सुमन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, रंजन अंथवाल, त्रिलोक सिंह, जगावर सिंह, अभिनव पाल, मीनाक्षी देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News