JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की l

1 min read

Dehradun : महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारीयों की टीम, ने प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, से शिष्टाचार भेंट की, l

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा परिवार में कोई पद छोटा एवं बडा नहीं होता है कार्यकर्ता की उपयोगिता के अनुसार संगठन उपयोग करता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं कोआगामी होनें वाले नगर निगम एवं लोकसभा के चुनाव जुट जाने को कहा तथा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया l
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नें माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि महानगर की टीम दिन रात काम करके पार्टी  संगठन को आगे बढानें के लिए काम करेगी।
इस अवसर पर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह ढिल्लों,  संतोष सेमवाल, श्री रतन सिंह चैहान, श्रीमती संध्या थापा, सुनील शर्मा, डाॅ बबीता सहोत्रा, महानगर महामंत्री श्री सुरेन्द्र राणा,  बिजेन्द्र थपलियाल, महानगर मंत्री  राजेश काम्बोज,  विमल उनियाल,  संकेत नौटियाल,  देवेन्द्र पाल मोन्र्टी,  संदीप मुखर्जी, कोषाध्यक्ष  मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री  विनोद शर्मा एवं महानगर मीडिया प्रभारी  उमा नरेश तिवारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News