JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नववर्ष के शुभारंभ होने पर श्री सिद्धपीठ महादेव सोमेश्वर मन्दिर में सुंदर कांड, भजन संध्या का आयोजन किया गया।

1 min read

ऋषिकेश 04 जनवरी 2023 ।

नववर्ष के शुभारंभ होने पर श्री सिद्धपीठ महादेव सोमेश्वर मन्दिर में सुंदर कांड, भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और सुंदर कांड पाठ किया। इससे पूर्व मंत्री डॉ अग्रवाल ने सोमेश्वर मन्दिर के शिवालय में जलाभिषेक किया।

श्री सोमेश्वर मन्दिर के प्रांगण में आयोजित सुंदरकांड पाठ में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन के लिए किसी वक्त का इंतजार नहीं किया जाता। धार्मिक आयोजन जहाँ होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता। इसमें शामिल होकर मनुष्य अपने जीवन में परिवर्तन की लौ जला सकता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नव वर्ष की शुरुआत में प्रतिवर्ष सिद्ध पीठ महादेव सोमेश्वर मंदिर की ओर से सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम प्रदेश की जनता की खुशहाली और सुख समृद्धि प्रदान करें।

इस मौके पर महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज, प्यारे लाल जुगरान, बृजपाल राणा, रमेश अरोड़ा, संजय कक्कड़, आकाश सोती, रेखा चौबे, अनिता रैना, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, सुमित पंवार, दीपक तायल, के के लाम्बा, अंशुल अरोड़ा, सन्दीप खुराना आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News